फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रैला को हराकर कलवारी बना वॉलीबाल का चैंपियन

विज्ञापन
सैंज के देहुरी में नशा मुक्त अभियान के तहत करवाई गई वॉलीबाल प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी के देहुरी में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत वॉलीबाल स्पर्धा करवाई गई। दुर्गा युवा क्लब बनोगी की ओर से आयोजित वॉलीबाल स्पर्धा में क्षेत्र की 16 टीमों ने भाग लिया। इनमें कलवारी और रैला के बीच फाइनल मैच खेला गया। रोचक मुकाबले में कलवारी ने रैला को हराकर विजेता का खिताब हासिल किया।
विज्ञापन

दोनों टीमों को नकद पुरस्कार और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। युवक मंडल के प्रधान कौल सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना रहा।
उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से ही वॉलीबाल प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में समाज सेवी नारायण सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इस दौरान युवा सेवा एवं खेल विभाग के वॉलीबाल कोच बालमुकुंद, बंजार खंड के स्वयंसेवी होशियार सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें