फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों में रुचि दिखाएं युवा, नशे से बनाएं दूरी: वीर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। जिला कुल्लू के युवा खेलों में रुचि दिखाएं और नशे से दूरी बनाए रखें। यह बात जिला परिषद उपाध्यक्ष वीर सिंह ने कही। उन्होंने जिला बैडमिंटन एसोसिएशन कुल्लू की 21वीं जिला स्तरीय इंडोर बैडमिंटन प्रतियोगिता का मंगलवार को शुभारंभ किया। यह प्रतियोगिता 26 सितंबर तक चलेगी। जिसमें कनिष्ठ वर्ग में अंडर 13, 15, 17, 19 तथा वरिष्ठ वर्ग में 35, 45, 50, 55 व 60 वर्ष के खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष टेकचंद ठाकुर ने कहा कि पिछले 21 वर्षों से प्रतियोगिता का आयोजन हर वर्ष किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला के युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने के प्रयास निरंतर जारी हैं। मलाणा पावर कंपनी बैडमिंटन एसोसिएशन का प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग कर रही है। विजेता खिलाड़ियों को एक लाख रुपये के इनाम भी आवंटित किए जाएंगे। वहीं, जिला परिषद उपाध्यक्ष वीर सिंह ने कहा कि एसोसिएशन युवाओं की प्रतिभा निखारने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रही है। युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों में दमखम दिखाना चाहिए। इस दौरान एसोसिएशन के सचिव हेमराज ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें