फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में मोबाइल वैन से भी होगा टीकाकरण

विज्ञापन
कुल्लू जिला के बंदरोल में मोबाइल वैन से वैक्सीन लगवाते लोग। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में मोबाइल वैन से वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ हो गया है। इसके तहत बंदरोल संब्जी मंडी और इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को करीब 150 लोगों ने टीका लगवाया। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका सभी के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। इससे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मोबाइल वैन से टीकाकरण अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

मोबाइल वैन के माध्यम से जिले के भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों को टीका लगवाने और संक्रमण से बचने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा। जिला वासी भी विभाग की इस पहल की सराहना कर रहे हैं। कोमल, सुमन, राजेश्वरी, राहुल, सुमित, अजय महाजन, अश्वनी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को टीका लगाने के लिए घर-घर पहुंच रही है। कोविड वैक्सीनेशन अधिकारी डॉ. अतुल गुप्ता ने कहा कि जिन क्षेत्रों में लोगों ने टीका नहीं लगवाया है, वहां मोबाइल वैन के जरिये टीका लगवाने की व्यवस्था की गई है।
घर के नजदीक बनाए वैक्सीनेशन केंद्र
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि जिले के पांचों खंडों में नियमित तौर पर टीकाकरण अभियान चल रहा है। अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा पंचायत कार्यालयों और सरकारी भवनों को भी वैक्सीनेशन केंद्र बनाया जा रहा है। लोगों की सुविधा के लिए घर के नजदीक वैक्सीनेशन केंद्र स्थापित किए गए हैं। रोजाना हजारों लोगों को पहला और दूसरा टीका लगाया जा रहा है। अब मोबाइल वैन से भी लोगों को टीका लगवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें