मणिकर्ण घाटी के सरसाड़ी में हादसे में दुघर्टनाग्रस्त वाहन इस हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई ?
- फोटो : Kullu
कुल्लू। पार्वती घाटी को जोड़ने वाले भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर सरसाड़ी के पास एक टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इसमें चालक की मौत हो गई है। हादसा शुक्रवार रात को हुआ है। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह जरी पुलिस को हादसे की सूचना मिली। सरसाड़ी के पास एक टाटा सूमो पार्वती नदी में गिरी हुई थी। चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि चालक शुक्रवार रात को भुंतर से वापस अपने घर लौट रहा था। सरसाड़ी के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि चालक की पहचान 25 वर्षीय गोपाल पुत्र ज्ञान चंद निवासी गांव हेसीरा शरण के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।