फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन नगरी मनाली में 14 घंटे तक रहा ब्लैक आउट

विज्ञापन
मनाली-केलांग मार्ग से बर्फ हटाती बीआरओ की मशीनरी। संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में बिजली आपूर्ति ठप होने से 14 घंटे तक ब्लैक आउट रहा। शहर के साथ आसपास के करीब दो दर्जन गांवों में बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रही। बर्फबारी के कारण मनाली के लिए जोड़ी गई बिजली की मुख्य लाइन के प्रभावित होने से आम लोगों के साथ मनाली घूमने आए हजारों पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मनाली में अभी 12 सेंटीमीटर तक ही बर्फबारी हुई।
विज्ञापन

कर्म बर्फबारी ने ही मनाली प्रशासन की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। दूसरी ओर बर्फबारी से मनाली, वशिष्ठ, पचलान सहित अन्य जगहों पर घंटों तक सैलानी फंसे रहे। कई सैलानी सुबह पांच से छह बजे वापस जाने वाले थे, मगर उन्हें दोपहर बाद 12 बजे जाना पड़ा है।
सड़क पर गिरी बर्फ को एनएच और बीआरओ ने हटाया तो वहीं मनाली बाजार की सड़कों से स्नो कट्टर से बर्फ हटानी पड़ी। बिजली के ब्लैक आउट से पर्यटक परेशान रहे और उन्हें कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। पर्यटकों का आरोप है कि प्रशासन ने बर्फबारी से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं किए हैं। इससे उन्हें दिक्कतें पेश आई है। पर्यटक प्रीतम सिंह, निरजंन कुमार, राहुल जोशी ने कहा कि होटल में बिजली न होने के कारण उन्हें असुविधा हुई। रात से उनकी गाड़ी बर्फ में फंसी रही। वीरवार सुबह धूप खिलने पर बाहरी राज्यों से मनाली पहुंच रहे पर्यटकों ने बर्फ के बीच खूब मौज मस्ती की। दोपहर बाद मनाली को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के साथ वामतट पर स्थिति बेहतर हो पाई। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि कुल्लू-मनाली मुख्य हाइवे बहाल कर दिया है। जबकि, जिला के अन्य मार्गों को बहाल करने का काम जारी है। सड़क और बिजली-पानी आपूर्ति की बहाली के लिए एनएच अथॉरिटी, लोनिवि, जलशक्ति विभाग तथा बिजली बोर्ड को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बाक्स
इंटरनेट सेवा भी रही बंद
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में बिजली का ब्लैक आउट होने से बीएसएनएस की सेवा के साथ इंटरनेट सेवा घंटों तक बंद रही। इंटरनेट न चलने से आम लोगों के साथ सैलानियों को परेशान होना पड़ा। बर्फ के बीच फंसे सैलानियों को अपने घरवालों या रिश्तेदारों से बात करने में दिक्क्त का सामना करना पड़ा है। आरजू, नीलेश तथा अंकुश कुमार आदि ने कहा कि मनाली में सुबह कई घंटों तक बीएसएनएल की दूरसंचार और इंटरनेट सेवा ठप रही।
विज्ञापन

......संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें