फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज्बे को सलाम: 20 बच्चों को वैक्सीन लगाने आठ इंच बर्फ से होते हुए पहुंचे स्वास्थ्य कर्मी

Thu, 06 Jan 2022 11:06 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)

सार

वैक्सीनेशन केंद्र में बुधवार को 20 किशोरों को वैक्सीन लगाई गई। जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी में लोट और मालंग स्कूल के किशोरों के लिए एक ही सेशन लगा। इसमें 20 किशोरों को टीका लगाया गया। बड़ी बात तो यह है कि यह कर्मी आठ इंच बर्फबारी में किशोरों की वैक्सीनेशन के लिए मालंग पहुंचे। 
विज्ञापन
वैक्सीन लगाने आठ इंच बर्फ में पहुंचे स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में माइनस तापमान के बीच 20 किशोरों को वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी आठ इंच बर्फ के बीच सफर कर पहुंचे। स्वास्थ्य कर्मी बर्फबारी में फोर बाई फोर वाहन लेकर केलांग से 13 किलोमीटर दूर लोट गांव पहुंचे। इसके बाद सड़क से मालंग  स्कूल में स्थापित वैक्सीनेशन केंद्र तक पहुंचे। कर्मियों ने वाहन के फिसलन के खतरे को नजरअंदाज करते हुए अपने कर्तव्य का पालन किया। वैक्सीनेशन केंद्र में बुधवार को 20 किशोरों को वैक्सीन लगाई गई। जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी में लोट और मालंग स्कूल के किशोरों के लिए एक ही सेशन लगा। इसमें 20 किशोरों को टीका लगाया गया।

विज्ञापन


बड़ी बात तो यह है कि यह कर्मी आठ इंच बर्फबारी में किशोरों की वैक्सीनेशन के लिए मालंग पहुंचे। हालांकि दो-दिनों से घाटी में बर्फबारी का दौर जारी है। इस सेशन में पीएचसी ठोलंग के डॉ. नैंसी, वरिष्ठ पुरुष स्वास्थ्य कर्मी वीरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अस्पताल केलांग की डाटा एंट्री ऑपरेटर पूनम और गीता देवी सहित चालक प्रीतम यांबा ने सेवाएं दीं। उधर, तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा, पूर्व जिप सदस्य रमेश रुअलवा ने उक्त कर्मियों के कार्यों की सराहना की है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह वैद्य ने कहा कि बुधवार को एक ही सेशन किया गया, जिसमें 20 किशोरों को वैक्सीन लगाई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें