फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकलव्य स्कूल में छठी की प्रवेश परीक्षा 29 को

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूल में छठी कक्षा में दाखिला के लिए प्रवेश परीक्षा 29 अगस्त को होगी। वर्ष 2021- 22 के सत्र के लिए होने वाली यह परीक्षा कोरोना एसओपी के तहत सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक करवाई जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उदयपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला केलांग और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काजा को केंद्र बनाया गया है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कुकुमसेरी के प्रधानाचार्य देशराज ने कहा कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय प्रबंध समिति सचिव की ओर से प्रवेश परीक्षा की अनुमति दी गई है। इस संबंध में आदेश भी जारी किए गए हैं। इसके बाद प्रबंधन की ओर से इस प्रवेश परीक्षा की तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। सभी औपचारिकताओं को पूरा करने वाले पात्र अभ्यर्थियों को ही परीक्षा में बैठने का अवसर पर प्रदान किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों में कोरोना को लेकर सरकार के निर्धारित मापदंडों का पालन करवाया जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें