फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में 150 अतिरिक्त जवान संभालेंगे मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। ढालपुर में मनाए जाने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह एवं आजादी के 75वें अमृत महोत्सव को लेकर कुल्लू पुलिस ने कमर कस ली है। तिरंगा न फहराने को लेकर सामने आ रहे ऑडियो के बीच पुलिस किसी तरह की ढील नहीं बरतना चाहती। इसके लिए जिले में अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस के 150 अतिरिक्त जवान सुरक्षा व्यवस्था का मोर्चा संभालेंगे। स्वतंत्रता दिवस पर ये जवान कुल्लू पहुंचेंगे। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों की मदद से शहर के चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जाएगी। इस दौरान संदेह होने पर पुलिस तुरंत कार्रवाई अमल में लाएगी। ढालपुर मैदान में आने वाले लोगों पर नजर रखी जाएगी। पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था के लिए योजना तैयार की है। जिले में प्रवेश करने वाले वाहनों की तलाशी के लिए नाकों पर सख्ती बढ़ाई जाएगी। बाहर से आने वाले लोगों पर भी नजर रखी जाएगी। उधर, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि इस बार शहर के चप्पे-चप्पे पर तीसरी आंख की नजर रहेगी। जिले में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। ढालपुर मैदान में प्रवेश पर कड़ी निगरानी रहेगी। यातायात व्यवस्था में ध्वजारोहण के समय बड़ा परिवर्तन किया जाएगा। ट्रैक्टर व बाइक इत्यादि को ढालपुर चौक से कॉलेज गेट की ओर जाने वाली कुल्लू-भुंतर मुख्य सड़क से आवाजाही की अनुमति नहीं होगी। आम लोगों से सहयोग की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें