फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियाली में गेहूं खरीद पर सरकार और प्रशासन के दावे खोखले

विज्ञापन
विज्ञापन
रे (कांगड़ा)। भाजपा सरकार के दावे विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर की दाना मंडी रियाली में खोखले साबित होते हुए नजर आ रहे हैं। इस कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम के बाद धान की फसल बेचने के लिए सीमांत क्षेत्र के किसानों को दर-दर भटकना पड़ा था। अब गेहूं की फसल बेचने के लिए किसानों को दर-दर भटकने के दिन आ गए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि किसानों ने अपने टोकन भी जेनरेट कर लिए हैं और टोकन के मुताबिक तारीख मिल चुकी है, लेकिन रियाली मंडी में गेहूं की खरीद शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में किसानों को गेहूं बेचने के लिए तारीख पर तारीख दी जा रही है। किसानों ने अपनी गेहूं कंबाइन या रैपर से कटवाकर सीधी ट्राली में लोड कर मंडी के लिए भर ली है। भंडारण करने से पहले गेहूं को अच्छी तरह से सुखाया नहीं गया है। इससे अनाज में नमी आ गई है। गेहूं में अधिक नमी होने के कारण कीड़े और फंगस लगने की आशंका जताई जा रही है। इससे किसानों को नुकसान होने लग पड़ा है।
टीन डालने के बाद शुरू हो जाएगी खरीद : सेठी
डिविजनल मैनेजर धर्मशाला फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया तपस रंजन सेठी का कहना है कि हमारे पास जो जानकारी आई है, उसमें कहा गया है कि अभी तक रियाली मंडी में टीन डालने को रह गया है। जैसे ही टीन डाल दी जाएगी, गेहूं की खरीद शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें