फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

68 दिनों बाद कोरोना से तीन बुजुर्गों की मौत, 33 संक्रमित

विज्ञापन
गगल में 90 वर्षीय वृद्धा को घर में टीका लगाते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : Kangra
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में बेशक कोरोना संक्रमण के मामले सामान्य हैं पर वायरस के कारण मौत का आंकड़ा बढ़ना शुरू हो गया है। पिछले एक हफ्ते में जिले में नौ बुजुर्गों की मौत हो गई है। शुक्रवार को भी 68 दिन बाद तीन बुजुर्गोें को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। वहीं 33 नए मामले सामने आए हैं और 47 मरीजों ने वायरस को मात दे दी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि जवाली के मस्तगढ़ की 72 वर्षीय महिला की टांडा, नादौन की 80 वर्षीय बुजुर्ग की टांडा व हरिपुर की 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि अभी तक जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के कुल 47514 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 46089 मरीजों ने वायरस को मात दे दी है। वहीं कोरोना के 363 एक्टिव केस हैं और 1058 मरीजों की मौत हो गई है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोविड नियमों का पालन करें और जिन लोगों ने वैक्सीन की एक भी डोज नहीं ली है, वे जल्द टीकाकरण करवाएं। ॉ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें