हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को शिमला जिले के रोहड़ू दाैरे के दाैरान कई बड़ी घोषणाएं कीं। सीएम ने सेब के समर्थन मूल्य में एक रुपये की बढ़ोतरी करने, चिड़गांव के संदासु में सिविल अस्पताल खोलने, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चिड़गांव और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जांगला को सीबीएसई स्कूल बनाने का एलान किया। चिड़गांव में एसडीएम कार्यालय खोलने के लिए सर्वे करने की बात कही। उधर, नालागढ़ उपमंडल की चिल्लड़ पंचायत के लूणा गांव निवासी सीआईएसएफ सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह गुरुवार को सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हो गए। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 अक्तूबर को बिलासपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी कर ली है। वहीं प्रदेश में माैसम के फिर बिगड़ने के आसार हैं। हालांकि, चार अक्तूबर तक माैसम शुष्क बना रहेगा। मंडी-पठानकोट हाईवे पर सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। पढ़ें, हिमाचल प्रदेश की बड़ी खबरें