फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर की दडूही पंचायत को दो राष्ट्रीय अवार्ड

विज्ञापन
दड़ूही पंचायत प्रधान ऊषा बिरला। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय ने हमीरपुर की दडूही पंचायत को चाइल्ड फ्रेंडली ग्राम पंचायत अवार्ड और दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए चयनित किया है। भारत सरकार और हिमाचल सरकार की योजनाओं को धरातल पर लागू करने में हमीरपुर की यह पंचायत अव्वल रही है। इस अवार्ड को हासिल करने में पंचायत प्रधान की भूमिका अहम रही है। ऊषा बिरला ग्राम पंचायत दडूही की प्रधान हैं। वह लगातार तीसरी बार पंचायत की प्रधान चुनी गई हैं।
विज्ञापन

ऊषा बिरला जिला भाजपा हमीरपुर की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर भी सेवाएं दे रही हैं। ऊषा बिरला के पति बलवीर बिरला महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत सीडीपीओ के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। सरकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में समय-समय पर पति की भी काफी मदद मिलती रही है। जबकि, जिला मंडी की ग्राम पंचायत चामुक्खा को ग्राम पुरस्कार डेवलपमेंट प्लान अवार्ड और कांगड़ा के बैजनाथ ब्लॉक की ग्राम पंचायत घोड़पीठ को नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार के लिए चयनित किया है। दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए जिला ऊना, बिलासपुर सदर, हमीरपुर का नादौन ब्लॉक, कुल्लू के बंजार ब्लॉक की पंचायत कलवारी, हमीरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत दडूही और कांगड़ा जिले के विकास खंड बैजनाथ की ग्राम पंचायत घोड़पीठ का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें