फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने दूसरे दिन भी डाला पुलिस भर्ती में खलल

विज्ञापन
पुलिस लाइन दोसड़का में पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा के लिए पहुंचे अभ्यर्थी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। खराब मौसम और बारिश के चलते पुलिस लाइन हमीरपुर में चल रही पुलिस भर्ती में दूसरे दिन बुधवार को भी खलल पड़ गया। इससे पूर्व मंगलवार को भी बारिश के कारण शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन नहीं हो पाया था। बुधवार को भी ग्राउंड टेस्ट का आयोजन नहीं हुआ। हमीरपुर पुलिस की ओर से आयोजित आरक्षी पद की भर्ती के लिए होने वाली शारीरिक मानक/शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुधवार को कुल 1256 पुरुष अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। खराब मौसम के कारण जिनमें से केवल 958 पुरुष अभ्यर्थियों का पंजीकरण हो पाया। इसमें पुरुष ड्राइवर के लिए 152 व सामान्य ड्यूटी के लिए 806 अभ्यर्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

इन सभी का शारीरिक मानक परीक्षण ही किया गया। जिनमें से कुल 821 पुरुष अभ्यर्थी (पुरुष ड्राइवर 138 व सामान्य ड्यूटी 683), शारीरिक मानक (लंबाई एवं छाती माप) परीक्षण में उत्तीर्ण हुए तथा 137 अभ्यर्थी (पुरुष ड्राइवर 14 व सामान्य ड्यूटी 123) पुरुष अभ्यर्थी उक्त परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए। उत्तीर्ण पुरुष अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेने के लिए अब 13 जनवरी 2022 को प्रात: सात बजे पुलिस लाइन हमीरपुर के मैदान में भाग लेने के लिए बुलाया गया है। जिनको शारीरिक दक्षता परीक्षा के संदर्भ में उनके पंजीकृत मोबाइल फोन पर एसएमएस (लघु संदेश) से संदेश भेज दिए गए हैं। जबकि 138 उत्तीर्ण पुरुष (ड्राइवर) अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेने के लिए 6 जनवरी 2022 को प्रात: सात बजे पुलिस लाइन हमीरपुर के मैदान में भाग लेने के लिए बुलाया गया है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने सभी अभ्यर्थियों से आग्रह है कि वह उपरोक्त निर्धारित तिथियों पर पहुंचना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें