फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा समर्थित पार्षद सुनीता देवी बनीं नप सुजानपुर की अध्यक्ष

विज्ञापन
सुजानपुर नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनीता देवी अपने समर्थकों के साथ - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पिछले चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाली भाजपा समर्थित पार्षद सुनीता देवी को नगर परिषद सुजानपुर का अध्यक्ष चुना गया है। अध्यक्ष पद कांग्रेस समर्थित पूर्व अध्यक्ष बीना धीमान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के चलते खाली हुआ था। शनिवार को मतदान प्रक्रिया में वार्ड छह की पार्षद सुनीता देवी एक मत से विजयी हुई हैं। हालांकि वर्ष 2021 के नगर परिषद चुनाव के दौरान भाजपा का बहुमत होने के बावजूद इस महिला पार्षद ने अध्यक्ष पद के लिए अपना वोट कांग्रेस की झोली में डालकर कांग्रेस समर्थित पार्षद को अध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान करवाया था।
विज्ञापन

कायदे के मुताबिक एक वर्ष तक अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जा सकता है। इस पर सुनीता को विश्वास में लेने और नगर परिषद का कार्यकाल एक वर्ष पूरा होने के बाद भाजपा समर्थित पार्षदों की ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। भाजपा की दो पार्षदों में शेष कार्यकाल दो-दो साल के फार्मूले के अनुसार तय हुआ है। शनिवार को तहसीलदार रवि कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाजपा समर्थित वार्ड छह की पार्षद सुनीता देवी का अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया गया। इसका वार्ड नंबर दो की पार्षद शकुंतला देवी ने अनुमोदन किया। वार्ड नंबर सात के पार्षद एवं उपाध्यक्ष पवन कुमार ने समर्थन किया। कांग्रेस की ओर से पुन: बीना धीमान चुनाव में उतरीं। वार्ड तीन के दीप कुमार ने अनुमोदन किया। जबकि वार्ड नंबर नौ के मनीष गुप्ता ने समर्थन किया। मतदान के दौरान भाजपा की एकजुटता बनी रही और पांच मत सुनीता देवी के पक्ष में पड़े। जबकि चार मत बीना देवी को पड़े। एक मत से सुनीता देवी विजय हुई। इस मौके पर तहसीलदार रवि कुमार, कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार भी मौजूद रहे।
तहसीलदार रवि कुमार ने बताया कि सुनीता देवी ने एक मत से जीत दर्ज की। अध्यक्ष बनने के बाद ढोल धमाकों के साथ विजय रैली निकाली गई। भाजपाइयों ने मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद बाजार के प्रत्येक दुकानदार से नवनिर्वाचित अध्यक्ष का परिचय करवाया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, महामंत्री एवं पार्षद अंकुश गुप्ता, राजेश गुप्ता, टीआर कश्यप, त्रिलोक रांगड़ा, सरवन कुमार प्रकाश सडयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें