फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ योजना के विरोध में उतरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी

विज्ञापन
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के पदाधिकारी अग्निपथ योजना के विरोध में रैली निकालते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हमीरपुर ने सोमवार को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर लोगों को इसके प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व सीपीएस अनीता वर्मा उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार द्वारा अग्निपथ योजना लागू करके प्रदेश और देश के युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा है और बेरोजगारी को बढ़ावा दिया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश जैसे राज्य से अधिकतर युवा देश सेवा का जज्बा रखते हैं और उनका लक्ष्य फौज में जाकर देश सेवा करना होता है। अग्निपथ योजना उन लाखों युवाओं के साथ अन्याय है।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी उन युवाओं के हक की लड़ाई को पूरे जोर-शोर से लड़ेगी तथा केंद्र सरकार को इस काले कानून को वापस लेने के लिए विवश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेना में जाना सिर्फ और सिर्फ युवाओं के लिए एक रोजगार का माध्यम नहीं होता है, बल्कि देश सेवा का जज्बा उनके अंदर होता है। सेना में भर्ती होने के लिए युवा वर्ग दिन-रात कड़ी मेहनत करते हैं और अग्निवीर जैसी योजना लाकर सरकार ने उनकी उस मेहनत पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश पटियाल ने की तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र जार इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में राजेश चौधरी, मनोहर लाल कानूनगो, पुरुषोत्तम कालिया, विधि चंद कालिया, पंकज मिन्हास, विकास लठ, चंदन राणा, टोनी ठाकुर, लता ठाकुर समेत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें