फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था के आगे बारिश भी नहीं बन सकी बाधा

विज्ञापन
मूसलाधार बारिश के बीच तिरपाल ओढ़कर बाबा के दरबार जाता श्रद्धालुओं का जत्था। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। आस्था के आगे आंधी, तूफान और बारिश भी बाधा नहीं बन सकती। ऐसा ही दृश्य शनिवार को उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में देखने को मिला। यहां मूसलाधार बारिश के बीच श्रद्धालुओं का एक जत्था तिरपाल ओढ़कर बाबा के दरबार में माथा टेकने पहुंचा।
विज्ञापन

दियोटसिद्ध में शनिवार सुबह नौ बजे से ही मूसलाधार बारिश होना शुरू हो गई थी। बारिश थमने का नाम भी नहीं ले रही थी। ऐसे में श्रद्धालुओं ने इसका तोड़ निकाला और एक दर्जन श्रद्धालु एक बड़े तिरपाल को ओढ़कर बाबा के जयकारे लगाते हुए शाहतलाई से बाबा बालकनाथ मंदिर में माथा टेकने पहुंचे। शाहतलाई से बाबा बालक नाथ मंदिर की दूरी करीब चार किलोमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें