फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंद्रपाल चौक पर दिशा सूचक चेतावनी बोर्ड न होने से परेशानी

विज्ञापन
नादौन के इंद्रपाल चौक पर साइन बोर्ड न होने के कारण वाहनों का लगा जाम। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन। बस अड्डा नादौन के पास इंद्रपाल चौक पर दिशा सूचक चेतावनी बोर्ड न लगाए जाने के कारण यहां दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है। इस समस्या के कारण पहले भी इसी स्थल पर कई भीषण दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। जिनमें कई लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं। स्थानीय लोगों रमेश, विकास, मनोज, विपिन, नवीन, अजय व संजय ने कहा कि शहर के सबसे व्यस्त इस चौक पर दो एनएच मिलते हैं।
विज्ञापन

यहां धर्मशाला शिमला एनएच सहित नादौन अंब एनएच का संगम होता है। लेकिन, चौक पर पहुंचने के बाद वाहन चालकों को आगे जाने या वाहन मोड़ने के लिए संशय बना रहता है, क्योंकि यहां दिशा सूचक बोर्ड नहीं लगाया गया है। हर कोई अपनी सहूलियत के अनुसार मुड़ जाता है। इसी संशय के कारण यहां कई भीषण दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
कई छोटी-मोटी दुर्घटनाओं के दौरान हर चालक अपने आप को सही बताता है और यह उनके आपस में झगड़े का भी बड़ा कारण बनता है। यदि चौक पर किसी भी सड़क की ओर वाहन मोड़ने के लिए उचित दिशा निर्देश अंकित हो तो इन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने मांग की है कि समस्या का शीघ्र समाधान करवाया जाए। एनएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता मेहर जमरा ने कहा कि यह मार्ग एनएचएआई के अंतर्गत आता है। फिर भी विभाग से बात करके समस्या का समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें