फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने लिया गुरु का आशीर्वाद

विज्ञापन
​शिवनगरी धाम समताना में गुरू पु​र्णिमा के उपलक्ष्य पर आध्यामिक गुरू शेखर सुमन को पंचामृत का स्थ
विज्ञापन
शिवपुरी धाम समताना में रही गुरु पूर्णिमा महोत्सव की धूम
विज्ञापन

गुरु शेखर सुमन ने सनातन धर्म का महत्व समझाया, काफी संख्या में उमड़े श्रद्धालु

संवाद न्यूज एजेंसी

भोटा/बिझड़ी (हमीरपुर)। शिवपुरी धाम समताना में रविवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और सत्संग की गंगा में डुबकी लगाते हुए विशेष पूजन कर अपने गुरु का आशीर्वाद लिया। काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक गुरु शेखर सुमन से गुरु दीक्षा भी ली। गुरु पूजन के लिए हिमाचल ही नहीं प्रदेश के बाहर से भी श्रद्धालु शिवपुरी धाम पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन


महोत्सव का विधिवत शुभारंभ सुबह गुरु पूजन से हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने धाम के आध्यात्मिक गुरु स्वामी शेखर सुमन की विशेष पूजा की। श्रद्धाभाव से उनका जलाभिषेक कर पंचामृत से स्नान करवाया। गुरु की आरती कर उनका आशीर्वाद लिया। भजन-कीर्तन से गुरु की महिमा का गुणगान किया। धाम के मुख्य आचार्य आशीष शर्मा, केशव दत्त शर्मा, मनोज शर्मा, नितिन शर्मा और सेना के वरिष्ठ आचार्य डॉ. सुदर्शन दत्त ने श्रद्धालुओं को जीवन में गुरु के महत्व को समझाया। श्रद्धालुओं पर आशीर्वाद रूपी प्रवचनों की वर्षा करते हुए गुरु शेखर सुमन ने सही रास्ते पर चलने की सलाह दी। कहा कि भगवान की भक्ति सुखों-दुखों को अलग रखते हुए की जानी चाहिए। भक्ति हमेशा अच्छे कर्मों को आगे बढ़ाते हुए की जानी चाहिए। उन्होंने गुरु की महिमा और गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि सनातम धर्म संसार में सर्वश्रेष्ठ है। सनातम धर्म को स्वयं ईश्वर यानी ब्रह्मा ने चलाया है। ये परमात्मा को निराकार और साकार दोनों रूपों में मानने की सीख देता है। महोत्सव का समापन भंडारे में प्रसाद वितरण के साथ हुआ। भंडारे से पहले मंगल आरती का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें