फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार नैनो पुल से टकराई, दो की मौत

Fri, 12 May 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
accident - फोटो : file photo
विज्ञापन
जिला मुख्यालय हमीरपुर के बाईपास समीप वीरवार देर रात को एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक एक शादी समारोह से नैनो कार से घर वापस लौट रहे थे। दोनों में से एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरे युवक ने टांडा में जाकर अंतिम सांस ली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात करीब सवा बारह बजे तेज रफ्तार नैनो कार पुल की रेलिंग से जा टकराई।
विज्ञापन


कार में बैठे 32 वर्षीय नीरज राणा पुत्र सुरेंद्र राणा निवासी लोहारड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे 22 वर्षीय युवक राहुल राणा पुत्र मनोहर लाल को गंभीर चोटें आईं। उसे क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर लाया गया। लेकिन हालत में सुधार न होने पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल टांडा रेफर किया जहां उसने दम तोड़ दिया।

दोनों युवक एक ही गांव लोहारड़ा के निवासी थे। नीरज राणा अवाहदेवी स्थित एक सरकारी बैंक में कार्यरत था और अपने घर का इकलौता चिराग था। उसकी एक बहन भी है जिसकी शादी हो चुकी है। वहीं राहुल राणा आईटीआई का प्रशिक्षु था। दुर्घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्ज किया और शवों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ हमीरपुर कुलदीप कुमार ने मामले की पुष्टि कर बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें