फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईबी ने गल्लामंडी के दो फर्मों में पकड़ी टैक्स चोरी

Fri, 12 May 2017 11:35 PM IST
Amarujala
विज्ञापन
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी (स्पेशल इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो) की टीम ने शुक्रवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति के दो फर्मों पर छापा मारकर टैक्स चोरी का मामला पकड़ा है। फर्म पर मिले अनाज स्टाक का व्यापारी कोई प्रपत्र नही दिखा सके। टीम ने दोनो फर्मों को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा है।    
विज्ञापन

  
हाल ही में जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने व्यापारियों के साथ बैठक कर उन्हें अपने कारोबार का लेखा जोखा मेनटेन करने के लिए 10 दिन का समय दिया था। डीएम ने मंडी में गल्ला कारोबार की निगरानी के लिए सभी फर्मों के संचालकों को फर्म पर टिन नम्बर व फर्म का नाम अंकित करने का निर्देश दिया था।

एक पखवारे के बाद शुक्रवार को  वाणिज्य कर विभाग के एसआईबी टीम के ज्वाइंट कमिश्नर एलजे यादव के नेतृत्व में डिप्टी कमिश्नर राजेश कुमार टंडन, वाणिज्य कर अधिकारी संतोष उपाध्याय व सचल दल प्रभारी संतोष सिंह मंडी पहुंचे।
विज्ञापन


एसआईबी प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया अधिकारियों ने मण्डी के घनश्याम दास परमेश्वर लाल फर्म पर छापेमारी की। फर्म पर 60 किलो वजन का 2948 बोरा गेहूं का स्टाक मिला । फर्म संचालक की ओर से स्टाक रजिस्टर आदि प्रपत्र नही दिखाया जा सका। जिससे उसका वेरीफिकेशन नही हो सका।

व्यापारी की ओर से इस अनाज को किससे कब खरीदा गया इसकी भी पुष्टि नही हो सकी। इसके बाद टीम ने मण्डी में ही त्रिरूपति कामशयल नाम के फर्म पर छापा मारा । टीम को मौके पर 1200 बोरी गेहूं (प्रति बोरी 60 कि लो) मिला ।

जांच में पाया गया कि यह गेहूं त्रिपति बाला जी नाम की दूसरी फर्म का है। फर्म पर कोई स्टाक प्रपत्र नही मिला। टीम के अधिकारियों ने पाया कि टैक्स चोरी की जा रही है। ऐसे में सभी फर्मो को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब देने का निर्देश दिया है। इस बावत सचल दल प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि फर्में अपना अभिलेख मेनटेन न रखकर काम कर रही है। टैक्स चोरी करने के मामले में सभी को  नोटिस जारी की जा रही है। आगे जुर्र्माने की कार्रवाई की जाएगी।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें