फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम के लिए असमंजस में बी-वॉक के विद्यार्थी

विज्ञापन
B-walk students confused for exam results
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के बी-वॉक विषय के छात्र री-अपीयर परीक्षा के परिणाम के लिए असमंजस की स्थिति में हैं। विश्वविद्यालय ने बी-वॉक तीसरे सेमेस्टर की री-अपीयर परीक्षा का परिणाम तो जारी कर दिया है, लेकिन विद्यार्थियों को उनकी विश्वविद्यालय की लॉग इन आईडी पर अपना परिणाम नहीं दिख रहा है। विद्यार्थी अपनी आईडी पर से ही अपना परिणाम जांचते हैं, लेकिन कई विद्यार्थियों को आईडी खोलने पर परिणाम के कॉलम में कुछ भी नहीं आ रहा है। ऐसे में महाविद्यालय में विद्यार्थी परिणाम के लिए असमंजस की स्थिति में हैं और अगले सेमेस्टर में पहुंचकर भी पिछले सेमेस्टर की चिंता में है।
विज्ञापन

बी-वॉक विषय में हर बार ही विद्यार्थियों को परिणाम के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में भी बी-वॉक के विद्यार्थी परिणाम के लिए परेशान हुए थे। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रबंधन से परिणाम सही ढंग से जारी करने की मांग की है।
इस संबंध में बी-वॉक के प्राध्यापक अनिल कुमार ने कहा कि बच्चों की लॉग इन आईडी खोलते ही उसमें विश्वविद्यालय के आईटी सेल का टोल फ्री नंबर है। इस नंबर पर कॉल कर बच्चे अपनी परेशानी बता सकते हैं। परिणाम के कॉलम में स्टार आ रहा है या कॉलम ब्लैंक है, इस बारे में जानकारी देकर अपनी समस्या का समाधान करवा सकते हैं। अगर विद्यार्थियों को पता नहीं चल रहा है तो कॉलेज में प्राध्यापकों से बात करें, उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें