फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 21 माह बाद आज स्कूल आएंगे तीसरी से सातवीं कक्षा तक के विद्यार्थी

विज्ञापन
After 21 months in the district, students of class III to VII will come to school today
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश सरकार के आदेशानुसार जिले में भी 10 नवंबर से कक्षा तीसरी से कक्षा सातवीं तक के विद्यार्थी स्कूल आएंगे। इसके लिए सभी स्कूलों को गाइडलाइन और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। एक बेंच पर एक ही विद्यार्थी बैठेगा। विद्यार्थियों के लिए मास्क लगाकर ही स्कूल में आना अनिवार्य किया गया। नो मास्क नो सर्विस पॉलिसी ही प्रदेशभर के स्कूलों में चालू रहेगी। स्कूल भवनों को एक दिन में एक बार सैनिटाइज किया जाएगा, ताकि संक्रमण का खतरा न रहे। वहीं, स्कूलों में मिड डे मील के तहत बच्चों के लिए दोपहर का भोजन नहीं पकाया जाएगा और स्कूलों में सुबह की प्रार्थना का भी आयोजन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्यार्थी अपने घरों से ही अपना लंच बॉक्स लेकर आएंगे। कक्षा तीसरी से कक्षा सातवीं तक के विद्यार्थी 21 माह बाद स्कूल आएंगे। ऐसे में स्कूलों में भी इन विद्यार्थियों के लिए पूरे प्रबंध कर लिए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिले में कक्षा पहली से पांचवीं तक 16,009 और कक्षा छठी से आठवीं तक 12,119 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक संजय ठाकुर ने कहा कि बुधवार को जिले में भी कक्षा तीसरी से कक्षा सातवीं तक के विद्यार्थी स्कूल आएंगे और सभी स्कूलों को इससे संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। सभी विद्यार्थियों, अध्यापकों और गैर अध्यापक वर्ग का मास्क लगाकर आना अनिवार्य है और स्कूल गेट पर ही सभी विद्यार्थियों की हैंड सैनिटाइजेशन व हाथ धुलवाना सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें