फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की 29 पंचायतों के हजारों लोगों का दूर होगा बिजली संकट

विज्ञापन
मरेड़ी में बनाया जा रहा सब स्टेशन। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जिले की 29 पंचायतों के हजारों लोगों को अब बिजली समस्या से निजात मिल जाएगी। विद्युत बोर्ड प्रबंधन की ओर से तीन करोड़ 70 लाख की लागत से मरेड़ी में 33/11केवी (231.6 एमवीए) क्षमता का सब स्टेशन बनाया जा रहा है। सब स्टेशन बनने से एक तरफ जहां भूरि सिंह सब स्टेशन पर पड़ने वाला बोझ कम होगा तो, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र की 29 पंचायतों के 134 गांवों की 80 हजार आबादी को भी बार-बार बिजली गुल होने के झंझट से छुटकारा मिलेगा। दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना के तहत करवाए जा रहे सब स्टेशन का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है। उम्मीद है कि जल्द मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के हाथों सब स्टेशन का उद्घाटन करवाया जाएगा।
विज्ञापन

कर्मचारियों पर भी नहीं पड़ेगा अतिरिक्त बोझ
विद्युत बोर्ड प्रबंधन की मानें तो भूरि सिंह सब स्टेशन से ही साहो सहित 29 पंचायतों में बिजली सप्लाई की जाती है। सर्दियों में कई बार भूरि सिंह सब स्टेशन में वोल्टेज बढ़ना आम बात हो जाती है, जिससे वहां पर तैनात स्टाफ को लोड कंट्रोल करने में पसीने छूट जाते हैं। बहरहाल, अब मरेड़ी में 33/11 केवी सब स्टेशन बनने से कर्मचारियों पर काम का अतिरिक्त बोझ भी कम होगा।
पूरे साहो इलाके में नहीं पसरेगा अंधेरा
वर्ष 1985 से भूरि सिंह सब स्टेशन से ही साहो क्षेत्र की 29 पंचायतों के लिए बिजली सप्लाई की जाती रही है। ऐसे में यदाकदा अगर बिजली लाइन में किसी प्रकार का फाल्ट आ जाए तो पूरे साहो इलाके में अंधेरा पसर जाता है। कुल मिलाकर एक क्षेत्र में आए फाल्ट से अन्य क्षेत्र भी प्रभावित हो जाते हैं।
विज्ञापन

इन पंचायतों के लोग होंगे लाभान्वित
ग्राम पंचायत पल्यूर, सुंगल, बरौर, सिल्लाघ्राट, जड़ेरा, परौथा, साहो, रजिंडू, अठलुई, सराहण, गुवाड़, कीड़ी, उटीप, बाट, लुड्डू, करियां इत्यादि पंचायतों के गांवों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। सब स्टेशन में 11-11 केवी क्षमता के साहो, सिल्लाघ्राट, बरौर और जम्मुहार के लिए फीडर स्थापित किए जाएंगे। इन फीडरों से ही इन क्षेत्रों में बिजली के ऑन-ऑफ का कंट्रोल रहेगा।
अब काम अंतिम चरण में
दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना के तहत 16 दिसंबर 2016 को मरेड़ी सब स्टेशन का कार्य आरंभ हुआ था। बहरहाल, अब निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। तकनीकी विंग की ओर से इसकी चेकिंग करने के बाद इसे क्रियान्वित किया जाएगा।
एक क्लिक से लगेगा तकनीकी खराबी पता
सब स्टेशन मरेड़ी में नई तकनीक स्फाडा सिस्टम स्थापित किया गया है। तकनीकी खराबी का महज एक क्लिक पर पता चल जाएगा। कुलमिला कर नई तकनीक से अब कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे बोर्ड प्रबंधन को कुछ अदद राहत मिलेगी।
विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता पवन शर्मा ने बताया कि साहो क्षेत्र में सब स्टेशन की सख्त जरूरत है। अक्सर क्षेत्र में बिजली की आंखमिचौनी का खेल जारी रहता है। इससे लोगों को परेशानी होती है। कहा कि सब स्टेशन क्रियान्वित होने से 29 पंचायतों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें