फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीघ्र लागू हो छठे वेतन आयोग का संशोधित वेतनमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। हिमआंचल पेंशनर संघ चंबा की जिला स्तरीय बैठक बनीखेत में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कुलदीप चंद शर्मा ने की। बैठक में सर्वप्रथम संघ के सदस्य मोहन लाल शर्मा और चमन लाल शर्मा के निधन पर शोक प्रकट किया गया।
विज्ञापन

साथ ही दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों और समस्याओं के बारे में चर्चा की और आगामी रणनीति बनाई। उन्होंने सरकार से मांग की है कि छठे वेतन आयोग के संशोधित वेतनमान को शीघ्र लागू किया जाए। यह भी निर्णय लिया गया कि संघ के द्विवार्षिक चुनाव 26 सितंबर को बनीखेत विश्राम गृह में होंगे। पेंशनरों ने सरकार से मांग की है कि मासिक भत्ता 1500 रुपये किया जाए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में महज 400 रुपये मासिक भत्ता दिया जा रहा है।
संघ का कहना है कि 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरा करने वाले पेंशनर 5, 10 और 15 प्रतिशत पेंशन भत्ते के रूप में प्राप्त कर रहे हैं। पेंशन को पंजाब की तर्ज पर मूल पेंशन में समायोजित किया जाए। इस अवसर पर मोहन लाल अरोड़ा, ओम प्रकाश, शक्ति प्रसाद, नारायण दत्त शर्मा, हेम चंद शर्मा, बलदेव राज ठाकुर, रमेश कुमार और केशो राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें