फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में कला अध्यापकों के 22 पदों को लेकर काउंसलिंग प्रक्रिया आज,

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में कला अध्यापकों के 22 पदों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया बुधवार से प्रारंभिक शिक्षा विभाग के कार्यालय चंबा में शुरू होगी। काउंसलिंग को लेकर विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शेड्यूल के मुताबिक काउंसलिंग के पहले दिन चंबा के अभ्यर्थी भाग लेंगे। 18 दिसंबर तक काउंसलिंग प्रक्रिया संपन्न होगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जो पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को काउंसलिंग में उपस्थित नहीं होता है, उस आवेदक की दावेदारी बाद में स्वीकार नहीं की जाएगी। काउंसलिंग में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को कोरोना प्रोटोकॉल की अनुपालना हर हाल में सुनिश्चित बनानी होगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक अनारक्षित वर्ग के लिए छह पद (2004 तक), ईडब्लयूएस के तीन पद (2005 तक), अनारक्षित स्वतंत्रता सैनानी आश्रित से एक (2016 तक), अनुसूचित जाति से पांच (2004 तक), अनुसूचित जनजाति से एक पद (2004 तक), ओबीसी वर्ग से चार (2006 तक), ओबीसी बीपीएल वर्ग से एक पद (2007 तक) और अनुसूचित जाति वार्ड ऑफ एक्स सर्विसमैन से एक पद (2009 तक) निर्धारित किया गया है। शेड्यूल के तहत 16 दिसंबर को जिला कांगड़ा, हमीरपुर, सोलन, 17 दिसंबर को जिला शिमला, ऊना, बिलासपुर, कुल्लू और 18 दिसंबर को जिला मंडी, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल स्पीति के अभ्यर्थी काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से आह्वान किया है कि वे कोरोना नियमों की पालना करते हुए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें