फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबिया-हड़सर सड़क पर भूस्खलन, मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चौबिया-हड़सर सड़क की कटाई के दौरान भूस्खलन होने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान गगन सिंह (40) पुत्र जग्गी निवासी गांव एवं डाकघर बिनायक तहसील एवं जिला अछाम (नेपाल) के रूप में हुई है। यह मजदूर निजी ठेकेदार के पास मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन

शुक्रवार को जब वह सड़क की कटिंग का कार्य कर रहा था तो उस दौरान अचानक भूस्खलन हो गया। इससे वह सौ मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना ठेकेदार मन बहादुर ने पुलिस थाने में दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। साथ ही मृतक के साथ काम करने वाले अन्य मजदूरों के ब्यान कलमबद्ध किए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें