फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयपुर में सरकारी भूमि पर बनाई अवैध सड़क को वन विभाग ने किया बंद

विज्ञापन
चंबा के उदयपुर में वन विभाग ने बंद करवाई सरकारी भूमि पर बनाई अवैध सड़क। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। उदयपुर के पास सरकारी भूमि पर बनाई गई अवैध सड़क को वन विभाग ने कंटीले तार लगाकर बंद कर दिया है। साथ ही इसकी शिकायत पुलिस चौकी द्रड्डा में दर्ज करवाई है। अब जो लोग इस बाड़बंदी को खोलेंगे, उनके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। इसके लिए स्थानीय लोगों को विभागीय कर्मचारियों ने कड़ी चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

रावी नदी को जाने के लिए कुछ लोगों ने अवैध रूप से सरकारी भूमि पर जेसीबी चलाकर सड़क का निर्माण किया था। इसको लेकर प्रशासन और वन विभाग के पास लोग शिकायत कर रहे थे। इन्हीं शिकायतों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए वन विभाग ने वीरवार को सड़क को बंद करवा दिया। इससे पहले भी विभाग सड़क को बंद कर चुका है। लेकिन, बार-बार खनन माफिया बाड़बंदी को तोड़कर सड़क पर ट्रैक्टरों की आवाजाही शुरू कर देते हैं। लेकिन, अब विभाग ने बाड़बंदी तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।
विभाग की ओर से अपने कर्मचारियों को साफ हिदायत दी गई कि वे रोजाना बाड़बंदी को चेक करें। अगर कोई भी इसे तोड़ता है तो उसके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाएं। विभाग की इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है। उनके ट्रैक्टर सड़कों पर खड़े हो गए हैं। वनमंडलाधिकारी डलहौजी रमेश भारती ने बताया कि उदयपुर में बनाई अवैध सड़क को बंद करवा दिया गया है। अब जो भी इस सड़क को खोलेगा, उसके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें