फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flood Chamba: चंबा जिले में आठ पुलियां बहने से चार गांवों का कटा संपर्क

Mon, 26 Sep 2022 04:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

पंचायत धिमला के बकाणी नाले में आई बाढ़ कहर बरपा गई। बढ़े जलस्तर की चपेट में आने से जहां तीन लोग लापता हो गए हैं तो वहीं दूसरी तरफ आठ पुलियां बह जाने से चार गांवों का संपर्क पूरी तरह से कट गया है।
विज्ञापन
बाढ़(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की ग्राम पंचायत धिमला के बकाणी नाले में आई बाढ़ कहर बरपा गई। बढ़े जलस्तर की चपेट में आने से जहां तीन लोग लापता हो गए हैं तो वहीं दूसरी तरफ आठ पुलियां बह जाने से चार गांवों का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। इसके अलावा छह घराट बहने से लोगों का रोजगार छिन गया है। दोपहर बाद बरपे इस कहर के चलते ग्रामीण सहम गए हैं। हालांकि, यह रिहायशी क्षेत्र नहीं है लेकिन नाले के साथ ही गांव हैं। यहां से लोग इन पुलियों के माध्यम से भी आवाजाही करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले कभी भी इस नाले में पानी नहीं आया।

विज्ञापन


कहा कि नाले में जहां घराट बनाए गए थे वहीं साथ ही पास में तीन-चार दुकानें भी हैं। हालांकि, अन्य किसी प्रकार का नुकसान क्षेत्र में नहीं हुआ है। नाले में लापता तीन लोगों का कोई अता-पता नहीं चल पाया है। स्थानीय पंचायत प्रधान निशा देवी का कहना है कि प्रशासन की टीम और रेस्क्यू दल मौके पर मौजूद है। ग्राम पंचायत कामला के देहर खड्ड में नाले का जलस्तर बढ़ गया। इसके चलते चार बकरियां पानी में बह गईं जबकि चार बकरियां नाले के दूसरे छोर पर फंसी हैं। पशुपालक नाले का बहाल तेज होने के कारण दूसरे छोर तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। तीन बकरियां महलो राम और पांच बिक्रम सिंह की हैं। उप प्रधान लक्ष्मण सिंह ने बताया कि प्रभावितों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें