फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारियों से खाली करवाया चार नंबर चौगान

विज्ञापन
चौगान नंबर चार में बिना अनुमति दुकानदारी सजाने वाले व्यापारियों को खदेड़ती पुलिस की टीम। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। पुलिस और नप के कर्मचारियों ने दशहरा के उपलक्ष्य पर सामान बेचने के लिए बाहरी राज्यों से चंबा पहुंचे व्यापारियों को चौगान नंबर चार से हटा दिया। शनिवार देरशाम कार्यकारी अधिकारी की अगुवाई में नगर परिषद चंबा और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हर वर्ष दशहरा के उपलक्ष्य पर बाहरी राज्यों से व्यापारी कारोबार करने के लिए चंबा पहुंचते हैं। दशहरा के दौरान ये व्यापारी हजारों का व्यापार कर यहां से लौटते हैं। वैश्विक महामारी के बीच इस बार भी चंबा में दशहरा के उपलक्ष्य पर व्यापार करने पहुंचे इन व्यापारियों ने दशहरा के बाद भी प्रशासन और नप से बिना अनुमति के ही चौगान नंबर चार में अपनी दुकानदारी सजा ली। इसकी सूचना मिलने पर नप और पुलिस टीम ने उन्हें यहां से हटाया।
नगर परिषद चंबा के कार्यकारी अधिकारी अक्षित गुप्ता ने कहा कि चौगान नंबर चार में बिना अनुमति दुकानदारी सजाए बैठे बाहरी व्यापारियों को पुलिस बल के सहयोग से हटाया गया है। कहा कि व्यापारियों को हिदायत दी गई है कि दोबारा दुकानदारी सजाने पर उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें