फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस विषय में रुचि हो, उसे ही चुने : तनु

विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा में प्रशिक्षु छात्राओं को करियर संबंधित जानकारी देती य? - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा में कॅरिअर काउंसलिंग शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्थान के समस्त प्रशिक्षु मौजूद रहे। शिविर में युवा विशेषज्ञ (काउंसलर) तनु कुमारी ने प्रशिक्षुओं को विभिन्न विषयों पर जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से करवाए जा रहे निशुल्क कोर्सों के बारे में जानकारी दी गई। तनु कुमारी ने बताया कि अक्सर देखा गया है कि पढ़ाई के दौरान छात्र-छात्राएं देखादेखी में विषय का चयन कर लेेते हैं, जिससे उन्हें कॅरिअर निर्माण में परेशानी होती है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को बताया कि वे अपनी रुचि के मुताबिक ही विषयों का चयन करें। इससे उन्हें कॅरिअर निर्माण में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी।
उन्होंने सरकार की ओर से संचालित बेरोजगारी भत्ता योजना और कौशल विकास भत्ता योजना के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं ने कॅरिअर निर्माण से संबंधित सवाल भी पूछे, जिनका युवा विशेषज्ञ तनु कुमारी ने तत्परता के साथ बच्चों को जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें