फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

521 डिफाल्टरों के अस्थायी तौर पर कटेंगे बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। विद्युत उपमंडल चुवाड़ी के तहत 521 डिफाल्टर उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर काटने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। बोर्ड ने इन उपभोक्ताओं से 23 लाख 62 हजार 337 रुपये की बकाया राशि वसूलनी है। बोर्ड ने उपभोक्ताओं को चेताया है कि बिजली कनेक्शन कटने के बाद उन्हें 250 रुपये अतिरिक्त शुल्क अदा कर कनेक्शन लगवाना होगा। बोर्ड की इस कार्रवाई के बाद डिफाल्टर उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बोर्ड प्रबंधन की ओर से बार-बार नोटिस भेजने के बावजूद कई उपभोक्ता बिजली बिलों की अदायगी नहीं कर रहे थे। उसके बाद अब बोर्ड प्रबंधन ने सख्ती करते हुए इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। विद्युत उपमंडल चुवाड़ी के दायरे में आने वाले 521 डिफाल्टर उपभोक्ताओं के अस्थायी तौर पर बिजली कनेक्शन काटने संबंधी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि एक बार बिजली कनेक्शन कटने के बाद उसे फिर स्थायी तौर पर सुचारु करने के लिए बिल की देय राशि के साथ 250 रुपये अतिरिक्त शुल्क जमा करवाना पड़ेगा।
विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता राकेश वर्मा ने बताया कि क्षेत्र के 521 डिफाल्टर उपभोक्ताओं से 23 लाख 62 हजार 337 रुपये की राशि वसूलनी बाकी है। ऐसे में अब डिफाल्टर उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर काटने संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें