फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मासूमों समेत कोरोना के 48 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में दो साल के दो मासूमों समेत 48 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक तरफ जहां लक्कड़मंडी में 12 लोग एकसाथ पॉजीटिव निकले हैं तो वहीं, गांव गोठ और कीड़ी में पांच-पांच कोरोना के मामले सामने आए हैं। इसके अलावा वासा गांव में भी तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को पॉजिटिविटी रेट 1.40 प्रतिशत था जबकि, मंगलवार को पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 4.0 प्रतिशत पहुंच गया है। मंगलवार को रैट के माध्यम से 900 कोरोना सैंपलों की जांच की गई। इनमें 19 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा रविवार के लंबित 92 सैंपलों में बीस सैंपल पॉजिटिव निकले। वहीं, सोमवार को आरटीपीसीआर में जांच के लिए भेजे गए 204 में से नौ सैंपल पॉजिटिव आए। वहीं, 39 संक्रमितों ने कोरोना को हराया भी है। जिले में अब एक्टिव केस 313 रह गए हैं। वहीं, कोरोना से मौत का आंकड़ा 155 पहुंच गया है। सीएमओ डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि मंगलवार को चंबा में 48 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। कहा कि तय सुविधा के मुताबिक संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें