फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी पिता का मिला शव

विज्ञापन
Found dead body of father accused of rape
विज्ञापन
चंबा। नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। व्यक्ति का शव घर के समीप एक खेत में मिला है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर आगामी पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम के बाद ही व्यक्ति की मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीते दिनों जिले में एक नाबालिग लड़की ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी, लेकिन वह 22 अगस्त से लापता था। मंगलवार को सुबह उसके बेटे ने पिता को खेतों में अचेत अवस्था में पाया। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जरूरी साक्ष्य जुटाकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। एसपी अरुल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें