फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में पुलिस कर्मचारी सहित 21 लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में एक पुलिस कर्मचारी कर्मचारी सहित 21 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। इसमें मेडिकल कॉलेज चंबा के प्रशिक्षु और शहर सहित आसपास के इलाकों के लोग शामिल हैं। सभी मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेट कर दिया है। जिले में कोरोना के सक्रिय मरीज बढ़कर 433 हो गए हैं। चिंता की बात यह है कि यह आंकड़ा रोजाना बढ़ता रहा है।
विज्ञापन

राहत की बात यह है कि रविवार को कोरोना के 16 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को नियमों का पालन करने की अपील की है। अन्यथा आने वाले दिनों में हालात बेकाबू भी हो सकते हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने तीसरी लहर से निपटने के लिए अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए कोविड अस्पताल के अलावा जिले में कोविड केयर सेंटर दोबारा से सुचारु किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें