फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलूणी में भारी बर्फबारी से 40 ट्रांसफार्मर ठप

विज्ञापन
बर्फबारी के दौरान होली परिक्षेत्र का नजारा। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
सलूणी चंबा। विकास खंड सलूणी में भारी बर्फबारी के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है। बर्फबारी के कारण उपमंडल के 187 में 40 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं। इन्हें चालू करने के लिए बोर्ड की टीम बर्फबारी में भी काम कर रही हैं। रविवार सुबह के समय बर्फबारी शुरू होने से कई स्थानों पर पेड़ टूटने या अन्य कारणों से बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन

इस कारण बिजली के 57 ट्रांसफार्मर बंद हो गए। इसमें 17 ट्रांसफार्मर बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने शाम होने तक चालू कर दिए हैं। मगर मौसम की बेरुखी के चलते कर्मचारियों को काम करने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बिजली बोर्ड के मुताबिक अन्य चालीस बंद ट्रांसफार्मरों को भी जल्द दुरुस्त करर दिया जाएगा। इसके लिए बिजली बोर्ड की टीमें लगी हुई हैं।
सोमवार तक सभी ट्रांसफार्मर चालू होने का अनुमान है। चालीस ट्रांसफार्मर बंद होने से विकास खंड सलूूूणी की एक दर्जन पंचायतों में बिजली की आपूर्ति बाधित है। इस वजह से ग्रामीणों को बर्फबारी के मौसम में रातें अंधेरे में गुजारी पड़ रही है। बोर्ड के सहायक अभियंता अनिल शर्मा ने बताया कि सलूणी में 187 में 40 ट्रांसफार्मर बंद हैं। इन्हें बहाल करने का कार्य प्रगति पर है। बर्फबारी में भी बोर्ड के कर्मचारी बिजली बहाली के कार्य में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें