फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut Praised PM Modi: भाजपा सांसद बोलीं- चांद पर दाग हो सकता है, लेकिन पीएम मोदी पर एक भी नहीं

Wed, 09 Apr 2025 07:38 PM IST
अंकेश डोगरा एएनआई, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में भाजपा सांसद कंगना रनौत ने एक सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी की प्रशंसा की और आरएसएस की विचारधारा को सराहा। कंगना ने कहा कि चांद पर दाग हो सकता है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी पर एक भी दाग नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
भाजपा सांसद कंगना रनौत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में भाजपा सांसद कंगना रनौत ने एक सभा को संबोधित करते हुए हिमाचल सरकार पर निशाना साधा। रनौत ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि 2014 से पहले 2जी घोटाला, कोयला घोटाला और चारा घोटाला समेत कई घोटाले हुए। अभिनेत्री से राजनेता बनी कंगना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि चांद पर दाग हो सकता है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी पर एक भी दाग नहीं है। उन्होंने कहा कि आरएसएस 'सनातन, राष्ट्रवाद, वसुधैव कुटुंबकम' की विचारधारा का पालन करता है। कंगना रनौत ने अपने संबोधन के दौरान कहा, 'भाजपा और आरएसएस की विचारधारा सनातन, राष्ट्रवाद, वसुधैव कुटुंबकम का पालन करती है, जिसका हम लंबे समय से पालन करते आ रहे हैं। 

विज्ञापन

कंगना रनौत ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि राज्य की हालत खराब है और इसे 'भेड़ियों' की गिरफ्त से मुक्त करने की जरूरत है। भाजपा सांसद ने अपने संसदीय क्षेत्र मंडी में एक सभा को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। भाजपा नेता ने राज्य में 'समोसा' जांच को लेकर विवाद पर भी कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष किया, जिसे बाद में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अधिकारियों के 'कदाचार' के खिलाफ था, न कि मुख्यमंत्री को परोसे जाने वाले नाश्ते के बारे में।


 
विज्ञापन

कंगना रनौत ने कहा कि पूरे देश में पीएम मोदी और भगवा की लहर है, लेकिन हिमाचल प्रदेश की हालत देखकर दुख होता है। उनकी एजेंसियां समोसे की जांच कर रही हैं। जो कुछ हो रहा है, उससे हमें शर्मिंदगी महसूस होती है। आप जमीन पर इतनी मेहनत करते हैं, यह हमारी जिम्मेदारी है कि हमें अपने राज्य को तरक्की के रास्ते पर ले जाना है। मैं कहूंगी कि वे एक तरह से भेड़िया हैं। हमें अपने राज्य को उनके पंजे से मुक्त करना है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 2014 से पहले एक दौर था जब खबरें भ्रष्टाचार, आतंकी हमलों और घोटालों के बारे में होती थीं।
 

पढ़ें- Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में माैसम ने बदली करवट, लाहौल-स्पीति में बर्फबारी; तापमान गिरा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें