बिलासपुर। जिले में रेट लिस्ट न होने और तय रेट लिस्ट से अधिक कीमत पर सामान बेचने पर कार्रवाई करते खाद्य आपूर्ति विभाग ने 1.6 क्विंटल सब्जी को सीज किया है। विभाग ने शुक्रवार को जिला भर में निरीक्षण किया। उन्होंने सब्जी जब्त करने के साथ 4 चालान व एक को चेतावनी देकर छोड़ा है।
डीएफसी बृजेंद्र सिंह पठानिया ने बताया कि जिले के सभी ब्लॉकों में रेट लिस्ट न होने व तय रेट से अधिक कीमत पर सामान बेचने पर कार्रवाई की गई। कई दुकानदार निर्धारित मूल्य से अधिक पर सब्जी बेच रहे थे। कई दुकानों में रेट लिस्ट नहीं थी। इस पर कार्रवाई कार्रवाई करते हुए 1.6 क्विंटल सब्जी सीज की गई है। 4 दुकानदारों के चालान किए गए हैं। वहीं एक दुकानदार को चेतावनी देकर छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि सभी दुकानदारों को रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य है। जो भी दुकानदार रेट लिस्ट नहीं लगाएगा या फिर अधिक कीमत पर सामान बेचेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि अगर कोई दुकानदार तय कीमत से ज्यादा पर सामान बेचता है तो इसकी शिकायत विभाग को दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर बस अड्डे के पास लगी स्क्रीन पर सब्जियों के रेट दर्शाए जाते हैं।