फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कोठीपुरा स्कूल में एनसीसी कैडेट्स ने किया पौधरोपण

-स्कूल परिसर में रोपे औषधीय पौधे

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा में एनसीसी कैडेट्स ने स्कूल परिसर में पौधरोपण किया।
प्रधानाचार्य निर्मला ठाकुर ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण में पौधों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वन से वायु, वायु से आयु कहावत को ध्यान में रखते हुए हमारे पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए पौधे लगाना बहुत महत्वपूर्ण है। जिस तरह से जंगलों की कटाई, ग्लोबल वार्मिंग और अन्य पर्यावरण मामलों को लेकर कई तरह की समस्याएं पैदा हुई हैं, उससे वैश्विक स्तर पर पर्यावरण काफी हद तक असंतुलित हुआ है। प्रकृति अपने तरीके से चीजों को संचालित करने का प्रयास कर रही है। हिमाचल प्रदेश में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो रही है। इससे साफ जाहिर होता है कि हमने कुदरत के साथ खेलने का प्रयास किया है। यह हमारे लिए एक संभलने के मौका भी है। यदि नहीं संभले तो आगामी दिनों में हमें और ज्यादा भयावह परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इस मौके पर एनसीसी प्रभारी अब्दुल मजीद ने बताया कि अभियान में एनसीसी के 50 कैडेट्स ने भाग लिया। इस मौके पर सभी अध्यापक व प्राध्यापक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें