फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयनादेवी मंदिर में 15 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

विज्ञापन
मां नयना देवी जी के दरबार में माथा टेकने के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वहीं दूसरे नवरात्र पर चढ़ावे के रूप में 3 लाख 70 हजार 599 रुपये नकदी, सोना 24 ग्राम 700 मिलीग्राम, चांदी 1 किलो 688 ग्राम चढ़ी।
विज्ञापन

श्री नयना देवी जी में श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस भी अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन कर रही है। श्रद्धालुओं से कोरोना नियमों का पूरी तरह से पालन करने का आग्रह किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। शारदीय नवरात्रों के तीसरे दिन पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और अन्य राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे। माता के जयकारे लगाकर दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने लाइनों में लगकर दर्शन किए। मंदिर अधिकारी विजय गौतम ने बताया कि दूसरे नवरात्र पर मंदिर न्यास को चढ़ावे के रूप में 3 लाख 70 हजार 599 रुपये नकदी, सोना 24 ग्राम 700 मिलीग्राम, चांदी 1 किलो 688 ग्राम प्राप्त हुई है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें