बिलासपुर। जिला अस्पताल बिलासपुर में सीटी स्कैन सुविधा के लिए अभी मरीजों को दो हफ्तों का इंतजार और करना पड़ेगा। सीटी स्कैन मशीन के विशेष कमरों का कार्य पूरा नहीं हुआ है। इस कार्य पर अभी करीब एक हफ्ते का वक्त और लगेगा। अगली कड़ी में एक हफ्ते तक सीटी स्कैन मशीन का ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा होने पर ही जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा मरीजों के लिए उपलब्ध होगी।
जिला अस्पताल में साढ़े तीन साल बाद सीटी स्कैन मशीन को पीपीपी मोड़ पर लगाने का कार्य दो माह से चल रहा है। सीटी स्कैन की सुविधा न होने पर मरीज निजी अस्पतालों पर निर्भर हैं। अस्पताल के एमएस डॉक्टर नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि सीटी स्कैन रूम का कुछ कार्य अभी बाकी है। एक हफ्ते का समय लग सकता है। उसके बाद सीटी स्कैन मशीन को स्थापित कर एक हफ्ते ट्रायल पर रखा जाएगा।