फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र मेले में मंदिर न्यास को 1.23 करोड़ रुपये से अधिक चढ़ावा प्राप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
- मंदिर न्यास को गत वर्ष के चैत्र मेले से इस बार दोगुना चढ़ावा मिला
विज्ञापन

- सोना और चांदी के चढ़ावे में भी इजाफा
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी मंदिर का खजाना भक्तों ने करोड़ों रुपये देकर भर दिया है। 2021 के चैत्र नवरात्र मेले के मुकाबले वर्ष 2022 में जहां भक्तों की संख्या अधिक रही, वहीं चढ़ावे का आंकड़ा भी दोगुना रहा है। दिल खोलकर दिए नकद चढ़ावे के साथ ही सोना और चांदी के चढ़ावे में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

2021 के चैत्र नवरात्र मेले में 61 लाख 69 हजार 400 रुपये नकद चढ़ावा चढ़ाया गया था लेकिन वर्ष 2022 में 1 करोड़ 23 लाख 70 हजार 856 रुपये का चढ़ावा मंदिर न्यास को प्राप्त हुआ है। 2021 के चैत्र मेले में 168 ग्राम सोना और 7 किलो 455 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुई थी जबकि 2022 के चैत्र मेले में 205 ग्राम सोना और 16 किलो 356 ग्राम चांदी चढ़ाई गई। 2021 के चैत्र नवरात्र मेले में 94 हजार श्रद्धालुओं ने मां नयनादेवी जी के दर्शन किए थे। वर्ष 2022 के चैत्र मेले में 2 लाख 23 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। कोविड का दौर होने के चलते वर्ष 2021 में चढ़ावे में कमी दर्ज हुई। हालांकि वर्ष 2022 में श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर मां नयनादेवी जी के दरबार पहुंचकर हाजिरी लगाई। मंदिर अधिकारी जगदीश शर्मा ने बताया कि चैत्र नवरात्र मेले शांतिपूर्वक हो गए हैं। इस वर्ष के चैत्र मेले में गत वर्ष की तुलना में अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंच कर मां नयनादेवी जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें