फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: फोरलेन पर औहर, पलथी और कल्लर में फ्लाई ओवर बनाने की मांग

Sun, 24 Nov 2024 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

-जिला ग्रामीण भाखड़ा सुधार समिति ने जिला प्रशासन से किया आग्रह
-फ्लाई ओवर न होने से लोगों को हो रही असुविधा : देशराज

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। जिला ग्रामीण भाखड़ा सुधार समिति ने जिला प्रशासन से किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर लोगों की सुविधा और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए इस पर फ्लाईओवर बनाए जाने की मांग की है। समिति ने कल्लर, औहर और पलथी में फ्लाईओवर बनाने का आग्रह किया है।
जिला ग्रामीण भाखड़ा सुधार समिति के प्रधान देशराज शर्मा ने कहा है कि फोरलेन पर सात किलोमीटर क्षेत्र में एक भी फ्लाईओवर नहीं है। इस कारण लोगों को फोरलेन को आरपार करने में भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। लोग वाहनों की चपेट में आकर दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने तर्क दिया है कि पलथी, औहर व कल्लर में लोगों की अधिकांश जमीन फोरलेन के दूसरी तरफ हैं। इस कारण लोगों को अपनी जमीन में जाने के लिए फोरलेन को पार करना पड़ता है। इसके अतिरिक्त लोगों को पशुओं के लिए घास लाने के लिए भी रोजाना फोरलेन को पार करना पड़ता है। फोरलेन पर तीनों जगहों पर भी फ्लाईओवर नहीं हैं। उन्होंने बताया कि करीब चार माह पहले विस्थापितों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से भेंट कर समस्या बताई थी। उस समय प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निदान किया जाएगा। कल्लर में जल्द ही फ्लाईओवर बनाने की बात भी कही थी। लेकिन फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। गत दिनों औहर में बैंक के पास एक पेट्रोल पंप के नजदीक एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। कहा कि जिला प्रशासन से मांग है कि लोगों की सुविधा के लिए पलथ, औहर व कल्लर में फ्लाईओवर बनाए जाएं ताकि लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें