फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैर कटान मामले में पांच आरोपी किए गिरफ्तार

Thu, 19 Jan 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)।
विज्ञापन
Absconding arrested - फोटो : demo pic
विज्ञापन
तलाई पुलिस ने बच्छरेटू में हुए खैरों के अवैध कटान मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वन विभाग की शिकायत के बाद छानबीन के बाद यह कार्रवाई अमल में लाई है। पुलिस बुधवार को सभी आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश करेगी।
विज्ञापन


बच्छरेटू जंगल में अवैध कटाने के दौरान वन विभाग की टीम ने दबिश दी थी। इस दौरान अवैध कटान करने वाले वन काटुए मौके से भागने में कामयाब हो गए थे। मगर वन विभाग की टीम ने उन्हें भागते हुए देख लिया था। इसके बाद आरओ रमेश चंद ने इस संदर्भ में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी और इसमें पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी भी दी थी। तलाई पुलिस के प्रभारी कर्म सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बीती रात पांच लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

आरोपियों की पहचान रवि कुमार (35) लवली निवासी कोसरियां, रोशन लाल (40) उर्फ काकू निवासी जैश्री देवी, बलवीर सिंह (38) निवासी जैश्री देवी, योगेंद्र (47) और नंद लाल (21) निवासी मलराओं के तौर पर हुई है। जिला में खैर कटान के कई मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन


इसमें जंगलों में बड़े पैमाने पर अवैध कटान  की बात सामने आ चुकी है। पूरे मामले को लेकर राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी लगाती रहती है। डीएसपी घुमारवीं राजेश शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि खैर कटान मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपियों से अवैध कटान बारे कई सुराग मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें