फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में साक्षात्कार 16 को

विज्ञापन
विज्ञापन
सिक्योरिटी गार्ड के भरेंगे 100 पद, पुरुष अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में बिलासपुर की एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों की भर्ती के लिए 16 नवंबर को कैंपस साक्षात्कार होंगे। साक्षात्कार सुबह 10:30 बजे शुरू होंगे।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं और 12 वीं पास है। उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और वजन 54 किलोग्राम होना चाहिए। साक्षात्कार में पुरुष उम्मीदवार ही भाग ले सकते हैं। उम्मीदवार की आयु 21-37 आयु वर्ग के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवार को 14,500 से लेकर 18,500 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अनिवार्य दस्तावेजों सहित 16 नवंबर को उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में पहुंच कर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवार रोजगार कार्यालय के पोर्टल eemis.hp.nic.in पर पंजीकरण कर के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार कंपनी के बिलासपुर के अधिकारी से फोन नंबर 9816813693 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें