फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने जहरीला पदार्थ निगला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना छप्पर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने पड़ोस की ही एक महिला पर उनके बेटे को परेशान करने का आरोप लगाया है। थाना छप्पर थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर महिला, उसके पति, देवर व भाई पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

युवक के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में महिला पर आरोप लगाया है कि उसके बेटे पर गलत काम करने का दबाव बना रही थी। इस बारे में महिला के पति को पता लगा तो उन्होंने उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। जिससे वह परेशान था। उसके पिता का आरोप है कि आरोपियों ने उसके बेटे को धमकी दी कि उसे दुष्कर्म के केस में फंसवा देंगे। इसके बाद से ही उसका बेटा काफी परेशान था। शाम करीब छह बजे शुभम घर के बाहर गली में उल्टियां कर रहा था। शनिवार को भी महिला ने उसे बुलाया था। इस दौरान उसके पति ने देख लिया था और उसने घर आकर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें