फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन में फंसे विद्यार्थी भारत के लिए रोमानिया से विशेष विमान में हुए सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। यूक्रेन से निकलने के बाद यमुनानगर के कई विद्यार्थी रविवार की सुबह रोमानिया से भारत के लिए विशेष विमान में बैठे। विमान विद्यार्थियों को लेकर भारत के लिए रवाना हो गया। इससे पहले विमान में बैठते ही विद्यार्थियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। विद्यार्थियों ने विमान में बैठकर अपनी फोटो परिजनों को भेजी। फोटो को देखते ही परिजनों ने भी राहत की सांस ली। उन्होंने अपने बच्चों की सकुशल वापसी की खबर सुनकर उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन

यूक्रेन में फंसे शहर के विश्वकर्मा मोहल्ला निवासी चिराग सबलोक, गांव लाल छप्पर के अंकुर, ताहरपुर के रितिक, न्यू मार्केट की प्रियांशा गोयल व शहर की छवि ने बताया कि वह रविवार सुबह रोमानिया से भारत के लिए विशेष विमान में बैठे। जैसे ही वह विमान में बैठे तो उनके जान में जान आई। उनके मन को शांति मिली कि अब वह सुरक्षित हैं। कुछ ही घंटों में अपने घर भी पहुंच जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभी यमुनानगर के बहुत से विद्यार्थी व उनके साथ पढ़ने वाले दूसरे जिलों व राज्यों के विद्यार्थी रोमानिया व पोलैंड में ही हैं। उन्हें आने वाले दिनों में भारत लाया जाएगा। गांव लाल छप्पर के अनिल कुमार ने बताया कि जब उन्होंने अपने बेटे अंकुर को विमान में बैठे देखा तो सबसे पहले भगवान का शुक्रिया अदा किया।
---------
जिले के करीब 300 विद्यार्थियों को लौटने का इंतजार
बताया जा रहा है कि जिले के करीब 300 विद्यार्थी यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई करने के साथ-साथ दूसरे काम के लिए गए हुए हैं। इन सभी को वापस लौटने का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। कुछ दिन पहले ही अभिभावक छात्रों को वापस लाने के लिए शिक्षा एवं वन मंत्री कंवरपाल गुर्जर से उनके आवास पर मिले थे। मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वह इस बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें