फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिला पंजीकरण में तेजी, मुख्य आईटीआई में चार हजार आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आईटीआई में दाखिला पंजीकरण प्रक्रिया में सोमवार को काफी तेजी दिखाई दी। जहां पहले दो दिन पोर्टल नहीं चलने से एक भी पंजीकरण नहीं हो पाया था, वहीं अब इसे लेकर जिले की मुख्य आईटीआई में चार हजार आवेदन हो चुके हैं। जबकि जिले के अन्य पांच सरकारी आईटीआई संस्थान में भी आवेदन लगातार जारी हैं। चौथे दिन पोर्टल सही चला जिस कारण पंजीकरण प्रक्रिया तेजी से होती रही।
आईटीआई संस्थान में 16 से 30 सितंबर तक दाखिला प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अक्तूबर के पहले सप्ताह में कक्षाएं लगाई जाएंगी। पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए 30 प्रतिशत विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। ऐसे में आवेदन करने वालों को प्रतीक्षा भी करनी पड़ रही है। वहीं संस्थान से ज्यादा विद्यार्थी बाहर से और अपने स्तर पर आवेदन कर रहे हैं। इसी कारण दो दिन में बड़ी संख्या पंजीकरण हो पाया है। दूसरी तरफ सोमवार को कुछेक विद्यार्थियों के पंजीकरण के दौरान सभी ट्रेड पोर्टल पर नहीं दिख पाई। इससे विद्यार्थियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

पंजीकरण के दौरान पोर्टल पर 12वीं के आधार पर आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के लिए सभी ट्रेड नहीं दिख पा रही हैं। 12वीं के आधार पर आवेदन करते हुए पांच से छह ट्रेड ही मिल पा रही हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को पसंद की ट्रेड नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। अधिकांश ट्रेड 10वीं के आधार पर हैं। जबकि 12वीं के आधार पर कुछेक ट्रेड ही हैं। ऐसे में जब विद्यार्थी 10वीं के ट्रेड में पंजीकरण के लिए 12वीं के दस्तावेज या योग्यता 12वीं पास अपलोड करता है, तो सिर्फ 12वीं आधारित ट्रेड ही पोर्टल पर दिखाई पड़ती है। इस बारे प्रधानाचार्य मनदीप सिंह ने बताया कि विद्यार्थी 10वीं के आधार पर ही आवेदन करें। उन्हें सभी ट्रेड के विकल्प दिखाई देंगे और अपनी पसंद के ट्रेड के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन

आईटीआई में पंजीकरण प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। पोर्टल सही चलता रहा तो निर्धारित 30 सितंबर तक दाखिला प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। 12वीं के आधार पर आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को परेशानी आई थी। संस्थान में बनाए सहायता केंद्रों से उनकी परेशानी दूर की गई। विद्यार्थियों से अपील है कि वह 10वीं के आधार पर ही आवेदन करें। - मनदीप सिंह, प्राचार्य, आईटीआई यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें