फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ीसा रेल हादसा: हरियाणा में ट्रेनों पर पड़ा प्रभाव, अमृतसर मेल ढाई घंटे, दरभंगा एक्सप्रेस दो घंटे लेट

Sat, 03 Jun 2023 11:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

उड़ीसा रेल हादसे के बाद आधा दर्जन गाड़ियां प्रभावित हुई। हादसे से बंगाल व पूर्वोत्तर से आने वाली ट्रेनों पर असर पड़ा। इससे यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन जगाधरी,यमुनानगर। Railway Station Jagadhri, Yamunanagar. - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उड़ीसा के बालासोर में हुए भीषण हादसे का असर उत्तर भारत के रेल यातायात पर भी दिखाई दे रहा है। हादसे के बाद रेलवे ने दर्जनों गाड़ियां रद्द करते हुए उनके रूट बदल दिए हैं। जिसके चलते अन्य रूट पर चल रही गाड़ियां का शेड्यूल भी बिगड़ गया है। ऐसे में पूर्वोत्तर भारत से चलने वाली कई गाड़ियां प्रभावित हुई है।

विज्ञापन


जिस कारण करीब आधा दर्जन गाड़ियां अपने निर्धारित समय से यमुनानगर जगाधरी रेलवे पर ढाई से तीन घंटे की देरी से पहुंची। गाड़ियों के देरी से चलने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि पूर्वोत्तर भारत की ओर से आने वाली अधिकांश गाड़ियां देर रात व अलसुबह की हैं।

ऐसे में ट्रेन पकड़ने देर रात व अलसुबह पहुंचे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान सबसे ज्यादा बंगाल, पटना, छत्तीसगढ़, झारखंड की ओर से आने वाली गाड़ियां प्रभावित रहीं। समय पर चल रही ट्रेनें अचानक लेट हो गई।
विज्ञापन


लोगों को इसकी जानकारी रेलवे के ऐप पर मिल गई थी, बावजूद इसके कारण जानने के लिए यात्रियों में काफी बेचैनी रही। यात्री बार बार पूछताछ केंद्र पर पहुंचकर इसकी जानकारी लेते रहे। वहीं दूसरी तरफ हादसे के बाद रेलवे की ओर से पूरे देश मेंं अलर्ट जारी कर दिया गया।

अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार झा ने बताया कि हादसे के कारण उड़ीसा व आसपास के अन्य स्टेशनों से दर्जनों गाड़ियों के रूट बदले गए हैं। ऐसी स्थिति में यातायात प्रभावित हो जाता है, जिससे गाड़ियां लेट हो जाती हैं। जल्द ही यह ठीक हो जाएगा।

यह गाड़ियां देरी से पहुंची
हावड़ा से चलकर अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या 13005 हावड़ा अमृतसर मेल अपने निर्धारित समय से करीब पौने तीन घंटे देरी से पहुंची। यह ट्रेन यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर अलसुबह 2 बजकर 11 मिनट पर आती है। जबकि शनिवार यह ट्रेन तड़के 4 बजकर 50 मिनट पर पहुंची। वहीं कोलकाता से चलकर जम्मूतवी जाने वाली गाड़ी संख्या 13151 कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब सवा घंटा देरी से चली। यह ट्रेने रात 12 बजे यमुनानगर जगाधरी पर पहुंचती है, लेकिन यह सवा एक बजे पहुंची।

वहीं बिहार के बनमखी से चलकर अमृतसर जाने वाली गाड़ी 15211 जनसेवा एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से चली। यह ट्रेन शाम सात बजकर 41 मिनट पर पहुंचती है, लेकिन दो घंटे की देरी से नौ बजकर 38 मिनट पर पहुंची। इसी तरह झारखंड के धनबाद से चलकर फिरोजपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 13307 गंगा सतलुज एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटा देरी से चली।

इसी तरह भागलपुर से चलकर जम्मूतवी जाने वाली गाड़ी संख्या 15097 अमरनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब 50 मिनट देरी से पहुंची। इसी तरह जयनगर से अमृतसर जाने वाली 14649 सरयु यमुना एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से ढाई घंटे की देरी से पहुंची। यह ट्रेन सुबह 10 बजकर 45 मिनट के बजाए दोपहर में करीब सवा एक बजे पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें