फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंडासी से वार कर व्यक्ति की टांग काटी, तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सफीलपुर निवासी अजमेर अली पर तीन लोगों ने गंडासी से हमला कर दिया। हमले में अजमेर अली की टांग कट गई। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने एक को नामजद करते हुए दो अन्य के खिलाफ जान से मारने का प्रयास करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

गांव सफीलपुर निवासी अजमेर अली ने थाना साढौरा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कुछ दिन पहले रामशरण से किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने समझा कर मामला शांत करवा दिया। मगर इसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगा।
अजमेर अली ने बताया कि वह बाइक पर किसी काम से जा रहा था। रास्ते में रामशरण ने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उसे रोक लिया और उस पर गन्ना काटने की गंडासी से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उसकी टांग पर गंडासी मारी। जिससे उसकी टांग कट गई। उसे जान से मारने का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। लोगों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे एएसआई मुकेश का कहना है कि शिकायत पर रामशरण को नामजद करते हुए दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें