फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका का बैग चोरी कर बाइक सवार फरार

विज्ञापन
Bike rider absconding after stealing teacher's bag - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
शिक्षिका का बैग चोरी कर बाइक सवार फरार
विज्ञापन

साढौरा। गांव सैदूपुर के राजकीय प्राइमरी स्कूल की जेबीटी शिक्षिका का कमरे में रखा बैग चोरी कर अज्ञात युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक में फरार हो गए। बैग में एक हजार रुपये के अलावा शिक्षिका व स्कूल के कुछ दस्तावेज भी थे। शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शिक्षिका सुशीला देवी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह स्टाफ के साथ स्कूल मैदान में लंच कर रही थी। उसका बैग कमरे में रखा था। तभी बच्चों ने बताया कि मुंह पर रुमाल बांधे युवक उसका बैग उठाकर फरार हो गया है। पीछा करने पर उस युवक का कोई पता नहीं चल पाया। जिला परिषद के निवर्तमान उपाध्यक्ष अनिल संधू के निवास पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर पता चला कि आरोपी अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक पर जाता हुआ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें